समर्थन मूल्यपर संभाग में 1 लाख 57 हजार मेट्रिक टन गेंहूं का उपार्जन
ग्वालियर 10 अगस्त/08। शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर ग्वालियर संभाग में 1 लाख 57 हजार मैट्रिकक टन गेहूं का उपार्जन किया गया। जिला आपूर्ति नियंत्रक श्रीमती ज्योति शाह नरवरिया ने बताया कि शासन द्वारा घोषित समर्थन मूल्य 1 हजार रूपये प्रति क्विंटल एवं 100 रूपये प्रति क्विंटल वोनस पर संभाग में 30 जून 2008 तक 1 लाख 57 हजार मैट्रिक टन गेहूं का उपार्जन किया गया। समर्थन मूल्य पर ग्वालियर जिले में 10 हजार मैट्रिक टन गेहूं उपार्जन के लक्ष्य के विपरीत 67 हजार मैट्रिक टन गेहूं खरीदा गया है। गेहूं खरीदी हेतु कृषकों को जिले में लगभग 69 करोड़ की राशि भुगतान की गई। जिले में उपार्जन किये गेहूं के तहत नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा 21 हजार मैट्रिक टन गेहूं का उपार्जन कर कृषको को 24 कारोड़ की राशि का भुगतान, भारतीय खाद्य निगम द्वारा 31 हजार मेट्रिक टन गेंहूं का उपार्जन कर 30 करोड़ का भुगतान, राज्य विपणन संघ द्वारा उपार्जित 11 हजार 957 मैट्रिक टन गेहूं के के लिए 12 करोड़ की राशि और नाफेड द्वारा उपार्जन किये गये 3 हजार 372 मैट्रिक टन गेहूं के लिए 3 करोड़ की राशि कृषकों को प्रदान की गई।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें