मंगलवार, 12 अगस्त 2008

विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत शहरी परियोजना एक के तहत 110 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर कार्यक्रम आयोजित हुए

विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत शहरी परियोजना एक के तहत 110 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर कार्यक्रम आयोजित हुए

ग्वालियर 10 अगस्त/08। महिला एवं वाल विकास विभाग द्वारा आयोजित किये गए विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत एकीकृत बाल विकास परियोजना शहरी क्रमांक एक ग्वालियर के तहत 110आंगनवाड़ी केन्द्रों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

       एकीकृत वाल विकास परियोजना शहरी क्रमांक -1 में परियोजना अधिकारी ने बताया कि विश्व स्तनपान सप्ताह के दौरान आयोजित कार्यक्रमों में उपस्थित गर्भवती एवं धात्री महिलाओं, किशोरी बालिकाओं को बताया गया कि 6 माह तक केवल माँ का दूध ही शिशुओ को पिलाया जावे। जिससे बच्चे की रोगप्रतिरोधक क्षमता विकसित होती है। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, लाड़ली लक्ष्मी योजना, तथा कन्या भ्रूण हत्या रोकने, बालिका शिक्षा आदि योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रमों के तहत स्वास्थ्य शिशु प्रतियोगिता एवं स्तनपान पर आयोजित स्लोगन प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ तीन प्रतियोगियों का चयन किया गया।

 

कोई टिप्पणी नहीं: