मंगलवार, 12 अगस्त 2008

विभिन्न क्षेत्रों में कीटनाशक दवा का छिड़काव किया

विभिन्न क्षेत्रों में कीटनाशक दवा का छिड़काव किया

 

 

ग्वालियर दिनांक 11 अगस्त 2008: स्वास्थ्य एवं कचरा प्रबंधन अधिकारी अतिबल सिंह यादव द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया है कि मच्छरों का प्रकोप को रोकने तथा मच्छरों के लार्वा को विनिष्ट कराने की दृष्टि से गम्बूसिया मछली तलैया तालाब, जनकताल, सागरताल व अम्बेडकर पार्क के टैंक में डलवाई गई। इन मछलियों के डलवाने से मच्छरों की वृध्दि में रोक लगेगी। इसी प्रकार स्वर्ण रेखा नाले के किनारे तारागंज पुल से कमानीपुल, कमानीपुल से छप्परवाला पुल, छप्परवाला पुल से लक्ष्मीबाई समाधि तथा यहां से हजीरा पुल तक के दोनो साइड की बस्तियों में फोगिंग तथा कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया गया।

       सी0डी0सी0 एवं स्वच्छता कार्पोरेशन के स्टॉफ की उपस्थिति की जिम्मेदारी क्षेत्राधिकारी, दरोगा व सहायक दरोगा को क्रॉस चैकिंग के लिये दी गई है। जिम्मेदारी दिये जाने के दिनांक से ठेकेदार के कार्य में कसावट आई है। इसी प्रकार ठेकेदार के वाहन व्यवस्था काफी जर्जर एवं लचीली होने के कारण कचरा समय पर नहीं उठ पा रहा था। इसमें कसावट के लिये स्वयं कचरा प्रबंधन अधिकारी अतिबल सिंह यादव ने प्रत्येक दिन वाहनों की व्यवस्था एवं उन पर खपत होने वाले डीजल पर नियंत्रण करने पर ठेकेदार का 300 लीटर डीजल प्रति दिवस वचना शुरू हो गया है तथा कचरा भी नियमित रूप से उठना शुरू हो गया है।

       ए.डी.बी. प्रोजेक्ट इंजीनियर रामू शुक्ला एवं प्रोजेक्ट मैनेजर के.के. श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में एक-एक वार्ड में चार-चार गाड़ियों भेजे जाने की व्यवस्था में सुधार कर एक ही क्षेत्रीय कार्यालय में एक ही प्रकार के वाहनों के डिब्बे रखने से कई प्रकार के वाहन भेजने से मुक्ति मिली है तथा कचरा समय से उठना प्रांरभ हो गया है।

       सुरेश नगर टे्रेचिंग ग्राउण्ड पर ठेकेदार के ग्रुप-23 के वाहन जाने से वाहनों की टूट फूट में सुधार हुआ है तथा कचरा भी बड़े वाहनों से लैण्डफिल साईड पर जाना संभव हो गया है।

 

कोई टिप्पणी नहीं: