विभिन्न स्थानों से स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण हटाये गये
ग्वालियर दिनांक 11 अगस्त 2008: निगमायुक्त के निर्देशन में क्षेत्र क्र. 10 के भवन अधिकारी पवन सिंघल, ए.ई. अजयपाल सिंह जादौन एवं क्षेत्राधिकारी विजय श्रीवास्तव की निशानदेही में आर.पी. कॉलोनी में श्रीमती सुनीता हरलाल/विकास हरलाल द्वारा शासकीय भूमि पर एक कमरा एवं दीवाल का निर्माण कार्य कर लिया था जिसे स्थल पर जाकर तोड़ा गया।
गोले का मंदिर, मेला रेसकोर्स रोड, स्टेशन बजरिया, बस स्टेण्ड व गांधी रोड, सिटीसेन्टर आदि स्थानों से 15 आवारा मवेशी पकड़कर झांसी रोड़ खिड़क में बंद कराये गये। तहसीलदार विनोद भार्गव की निशानदेही में पंजाब सिंह गुर्जर, निवासी- मेहराव साहब की बगिया में अवैध निर्माण को हटाया गया, वारिस होने के कारण तहसीलदार द्वारा अतिक्रमणकर्ता को 2 दिवस का समय दिया गया तथा स्थल से सामान तराजू वाट किवाड़ आदि सामान जप्त किया गया।
अचलेश्वर रोड, माधवनगर रोड, जयेन्द्रगंज, छप्पर वाला पुल, कॉजल टॉकीज, दौलतगंज, बाड़ा, सराफा बाजार, हाईकोर्ट रोड, फूलबाग आदि क्षेत्रों से 22 आवारा कुत्ते पकड़वाकर एनीमल क्योर सेन्टर में दाखिल कराये गये।
कार्यवाही के दौरान मदाखलत अधिकारी सत्यपाल सिंह चौहान, दिग्विजय सिंह जादौन, सहायक निरीक्षक सुघर सिंह, सुरेश शर्मा, राधेश्याम शर्मा, दरोगा श्यामसुंदर शर्मा एवं विजय माहौर समस्त मदाखलत स्टाफ के साथ उपस्थित रहे ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें