मंगलवार, 12 अगस्त 2008

राज्य स्तरीय श्रमिक सम्मेलन 19 अगस्त को भोपाल में

राज्य स्तरीय श्रमिक सम्मेलन 19 अगस्त को भोपाल में

ग्वालियर जिले से ढाई हजार निर्माण श्रमिक भाग लेंगें

 

ग्वालियर 11 अगस्त 08 । किसान महापंचायत की तर्ज पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में एक राज्य स्तरीय निर्माण श्रमिक सम्मेलन का आयोजन 19 अगस्त 08 को जम्बूरी मैदान बी.एच.ई.एल. भोपाल में किया जायेगा ।इस राज्य स्तरीय सम्मेलन में ग्वालियर जिले के लगभग ढाई हजार निर्माण श्रमिक भोपाल पहुँचकर इस सम्मेलन में भाग लेंगे ।

       ग्वालियर संभाग के सहायक श्रमायुक्त श्री एच.सी. मिश्रा ने एक जानकारी में बताया कि पूर्व में भोपाल में आयोजित किसान महापंचायत की तर्ज पर भवन एवं अन्य संनिर्माण श्रमिको की समस्याओं पर विचार विमर्श करने एवं उनसे रचनात्मक सुझाव लेने के लिए म.प्र. भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल भोपाल द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी निर्माण श्रमिकों को देने के लिए 19 अगस्त 08 को प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय निर्माण श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा । इस सम्मेलन में ग्वालियर जिले से ढाई हजार श्रमिक भाग लेने के लिए भोपाल जायेंगे । श्रमिकों को ले जाने के लिए सहायक श्रमायुक्त कार्यालय द्वारा 51 बसों की व्यवस्था की  जा रही है ।

 

कोई टिप्पणी नहीं: