भर्ती रैली 13 अगस्त को
ग्वालियर 6 अगस्त/08। आर्मी भर्ती कार्यालय ग्वालियर से प्राप्त जानकारी के अनुसार सैनिक तकनीकी श्रेणी की भर्ती रैली 13 अगस्त 08 को 3 ई.एम.ई. सेन्टर भोपाल में होगी।
जिसके के लिए योग्यता 10अ2 फिजिक्स, केमिस्ट्री, गणित और अंग्रेजी विषय के साथ पास होना अनिवार्य है। उम्मीदवार की उम्र साढ़े 17 वर्ष से 23 वर्ष , कद 167 सेन्टीमीटर होना जरूरी है। 21 वर्ष से कम आयु वाले विवाहित उम्मीदवार भर्ती के पात्र नहीं होगें।
भर्ती अधिकारी कर्नल श्री ए.गर्ग ने बाताया कि 27 जुलाई 08 को आर्मी स्कूल मुरार केन्द्र में सैनिक, (सामान्य) सैनिक टेक्नीकल, और सैनिक ट्रेडमैन के लिए ली गई कॉमन परीक्षा का परिणाम अब 25 अगस्त 08 को घोषित किये जायेगें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें