गुरुवार, 7 अगस्त 2008

कोरिया में होने वाली जमूरी स्काउट गाइड अन्तराष्ट्रीय प्रतियोगिता में अनुसूचित जाति की 3 छात्राएं भाग लेंगी

कोरिया में होने वाली जमूरी स्काउट गाइड अन्तराष्ट्रीय प्रतियोगिता में अनुसूचित जाति की 3 छात्राएं भाग लेंगी

ग्वालियर 6 अगस्त/08। कोरिया में 7 अगस्त से 12 अगस्त तक आयोजित होने वाली जमूरी स्काउट गाइड की अन्तराष्ट्रीय प्रतियोगिता में ग्वालियर जिले की अनुसूचित जाति वर्ग की तीन छात्राएें भाग लेंगी। ये छात्राएें प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु नई दिल्ली से कोरिया के लिए रवाना हो गई है।

       आदिवासी तथा अनुसूचित जाति विकास ग्वालियर के संभागीय उपायुक्त श्री के.डी. त्रिपाठी ने बताया कोरिया में 7 अगस्त से 12 अगस्त08 तक आयोजित होन वाली अन्तराष्ट्रीय जमूरी स्काउट गाइड की प्रतियोगिता में जिले की अनुसूचित जाति वर्ग की  तीन छात्राओं का चयन किया गया था । जिसमें डवरा की कक्षा 11वी. की छात्रा कु. कमलेश पुत्री श्री शोभाराम, लक्ष्मण पुरा ग्वालियर की  कक्षा 10 वी. की छात्रा कु. पूजा पुत्री पूरन सिंह , और मुरार ग्वालियर की कक्षा 11 वी. की छात्रा कु. सुमन पुत्री रोशनलाल शामिल हैं । इन तीनों छात्राओं को लेकर विभाग की उच्च श्रेणी शिक्षिका श्रीमती राजकुमारी शर्मा कोरिया के लिए रवाना होगई हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छात्राओं पर होने वाला  व्यय आदिमजाति एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा किया जाएगा।

 

कोई टिप्पणी नहीं: