जिले में अभी तक 563.8 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज सर्वाधिक 628 मिमी वर्षा भितरवार में रिकार्ड
ग्वालियर 6 अगस्त/08 जिले में 1 जून 2008 से अभी तक 563.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। सर्वाधिक 628 मिमी वर्षा भितरवार तहसील में रिकार्ड की गई है। मुरार में 602.2 घाटीगांव बरई में 530 और डवरा में 495 मिमी वर्षा हुई है। गत वर्ष इसी अवधि में मुरार में 274.4 घाटीगांव बरई में 219.9 डवरा में 242.2 और भितरवार में 236.6 मिमी वर्षा हुई थी।
6 अगस्त 08 को मुरार में 0.9 और भितरवार में 27 मिमी वर्षा हुई है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें