सिंधिया स्कूल में विशेष पिछड़ी जनजाति सहरिया के छात्र श्री विवेक सिंह को मिला प्रवेश
ग्वालियर 6 अगस्त/08। शासन की पब्लिक स्कूलों में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के छात्र छात्राओ को प्रवेश देने की योजना के तहत पहली बार सहरिया विशेष पिछड़ी जनजाति के श्योपुर जिले के छात्र श्री विवेक सिंह पुत्र श्री नेतराम सहरिया सहित दो अन्य आदिवासी छात्र श्री सोनल कुमार भगत एवं श्री संतोष सिंह पुत्र श्री वंशीलाल जिला सीधी का चयन सिंधिया स्कूल ग्वालियर में प्रवेश मिला है।
ग्वालियर एवं चंबल संभाग के आदिवासी तथा अनुसूचित जाति विभाग के संभागीय उपायुक्त श्री के.डी. त्रिपाठी ने बताया कि शासन की पब्लिक स्कूलों में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के छात्र छात्राओं को प्रवेश देने की योजना के तहत सिंधिया स्कूल ग्वालियर में प्रदेश की विशेष पिछड़ी जनजाति सहरिया का एक छात्र तथा दो अन्य आदिवासी छात्रों का अध्ययन हेतु चयन हुआ है। प्रत्येक छात्र के अध्ययन पर 3 लाख 23 हजार की राशि शासन द्वारा वहन की जाएगी । स्मरणीय हैं कि सिंधिया स्कूल ग्वालियर में अनुसूचित जाति के 24 छात्र पूर्व में प्रवेश लेकर अध्ययन कर रहे हैें। इन छात्रों पर शासन 50लाख 56 हजार की राशि वहन कर रहा है।
चार पब्लिक स्कूलों में ले सकेंगे प्रवेश
योजना के तहत अनुसूचित जाति एवं जनजाति के छात्र छात्राएें प्रदेश के चार चुने हुए पब्लिक स्कूलो में प्रवेश ले सकेंगे जिसमें डेली पब्लिक स्कूल इंदौर, सिंधिया स्कूल ग्वालियर, दिल्ली पब्लिक स्कूल इंदौर, दिल्ली पब्लिक स्कूल भोपाल शामिल हैं। इन स्कूलों में 6 से कक्षा 12 वी. तक की कक्षाओ में छात्र छात्राओ को प्रवेश चयन परीक्षा के उपरान्त मेरिट आधार पर दिया जाता है। इन स्कूलो में ऐसे छात्र छात्राएें ही इस योजना का लाभ ले सकेंगे जिनके परिवार की वार्षिक आय ड़ेढ़ लाख से अधिक नहीं हैं। योजना का लाभ एक परिवार के दो बच्चों को ही प्राप्त होगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें