गुरुवार, 7 अगस्त 2008

वन एवं राजस्व राज्यमंत्री श्री कुशवाह 56लाख 72 हजार के 11 निर्माण एवं विकास कार्यों का आज लोकार्पण एवं भूमि पूजन करेंगे

वन एवं राजस्व राज्यमंत्री श्री कुशवाह 56लाख 72 हजार के 11 निर्माण एवं विकास कार्यों का आज लोकार्पण एवं भूमि पूजन करेंगे

ग्वालियर 6 अगस्त/08वन एवं राजस्व धार्मिक न्यास,धर्मस्व तथा पुनर्वास राज्य मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह 7 अगस्त 08 को  लश्कर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र  क्रमांक 17 में लगभग 56 लाख 72 हजार की लागत के 11 निर्माण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।उक्त कार्यक्रमों में राज्य सभा सांसद श्रीमती माया सिंह व ग्वालियर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री जगदीश शर्मा भी भाग लेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के तहत वन एवं राजस्व राज्य मत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह 7 अगस्त 08 को प्रात: 10.30 बजे वेलदार का पुरा गोल पहाड़िया में 18.29लाख की लागत से निर्मित सी.सी.रोड़ का लोकार्पण, प्रात: 10.45 बजे शंकर कालोनी में 7 लाख की लागत से निर्मित सी.सी. रोड़ का लोकार्पण कर आमसभा को संबोधित करेंगे। शंकर कालोनी में 1 लाख 79 हजार की लागत से विद्युतीकरण कार्य का लोकार्पण, प्रात: 11 बजकर 15 मिनिट पर नवगृह कालोनी में 3 लाख की लागत के विद्युतीकरण कार्य का लोकार्पण, प्रात: 11.30 बजे लालकुंअर का पुरा में 2 लाख की सी.सी. रोड़ का लोकार्पण, प्रात: 11.40 बजे गिर्राज कालोनी में 6 लाख की लागत की सी.सी. रोड़ का लोकार्पण, दोपहर 12 बजे बजरंग कालोनी में 2 लाख 66 हजार की लागत से बनने वाली सी.सी. रोड़ का भूमिपूजन, 12.10 बजे संजय नगर में 2-2 लाख की लागत से बनने  वाले दो सामुदायिक भवनों का भूमिपूजन, संजय नगर में 2 लाख की लागत से निर्मित सी.सी. रोड़ का लोकार्पण कर आमसभा  को संबोधित करेंगें। दोपहर 1बजे शा. क.उ. मा वि. गजराराजा लश्कर में 10 लाख की लागत से नव निर्मित भवन का लोकार्पण करेगें।

 

कोई टिप्पणी नहीं: