गुरुवार, 7 अगस्त 2008

ग्वालियर संभाग में 7.21 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बोनी

ग्वालियर संभाग में 7.21 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बोनी

ग्वालियर 6 अगस्त 08शुरू से ही हुई अच्छी बारिश की वजह से मौजूदा खरीफ मौसम में ग्वालियर संभाग में बोनी की स्थिति अच्छी रही है । संभाग में गत 4 अगस्त तक 7 लाख 21 हजार हैक्टेयर से अधिक क्षेत्र में बोनी हो चुकी है ।

       संयुक्त संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विभाग ने बताया कि संभाग के ग्वालियर जिले में गत 4 अगस्त तक 97 हजार हैक्टेयर क्षेत्र में खरीफ की बोनी हो चुकी है । इसी  प्रकार शिवपुरी जिले में तकरीबन 2 लाख 57 हजार  हैक्टेयर, गुना में 2 लाख 17 हजार  हेक्टैयर, अशोकनगर में एक लाख 26 हजार  हेक्टेयर और दतिया जिले में 24 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में बोनी हो चुकी है । ग्वालियर जिले में इस वर्ष 24 हजार हेक्टैयर क्षेत्र में धान की बोनी हुई, जो लक्ष्य से डेढ़ गुनी है । इसी प्रकार जिले में ज्वार का रकबा भी बढ़कर करीब दो गुना हो गया है । शिवपुरी, गुना, व अशोकनगर जिले में इस वर्ष सोयाबीन व तिलहन की लक्ष्य से अधिक बोनी हुई है ।

       संयुक्त संचालक कृषि ने बताया कि गत 5 अगस्त तक ग्वालियर जिले में करीबन 556 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है । संभाग के शिवपुरी जिले में 779 मिमी, गुना में लगभग 643 मिमी, अशोकनगर में लगभग 905 मिमी, तथा दतिया जिले में लगभग 632 मिमी, औसत वर्षा गत 4 अगस्त तक हुई है ।

 

कोई टिप्पणी नहीं: