गुरुवार, 7 अगस्त 2008

त्रैमासिक कम्प्यूटर प्रशिक्षण का नया सत्र शुरू आवेदन पत्र आमंत्रित

त्रैमासिक कम्प्यूटर प्रशिक्षण का नया सत्र शुरू आवेदन पत्र आमंत्रित

 ग्वालियर 6 अगस्त 08शासकीय केन्द्रीय पुस्तकालय, जीवाजी चौक बाड़ा लश्कर (ग्वालियर) के ज्ञान कक्ष में त्रैमासिक कम्प्यूटर का प्रशिक्षण का नया सत्र प्रारंभ किया जा रहा है । प्रवेश हेतु आवेदन पत्र पुस्तकालय के ज्ञान कक्ष से प्राप्त किये जा सकते हैं  व पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र कार्यालयीन समय में पुस्तकालय के कार्यालय में जमा किये जावेगें । प्रवेश लेने वाले पाठक एवं छात्रों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर प्रवेश दिया जायेगा।

       शासकीय केन्द्रीय पुस्तकालय ग्वालियर के संभागीय पुस्तकालयाध्यक्ष ने बताया कि कम्प्यूटर का प्रशिक्षण हिन्दी व अंग्रेजी दोनों माध्यम मे दिया जावेगा तथा प्रशिक्षण के दौरान कम्प्यूटर की बेसिक जानकारी भी दी जायेगी । साथ में इन्टरनेट ईमेल, आनलाईन सर्चिंग आदि की जानकारी दी जावेगी । कम्प्यूटर प्रशिक्षण की प्रतिदिन कक्षाएँ होगी ।

       इस प्रशिक्षण में शासकीय अर्ध्द शासकीय, निजी प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारी अपने विभाग की अनुमति पश्चात प्रवेश ले सकते हैं । शासकीय सेवकों के लिए सांय के समय बैच की व्यवस्था की गई है । अत: प्रशिक्षण लेने के इच्छुक अभ्यार्थियों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में प्रवेश लेकर प्रशिक्षण का लाभ उठायें, तथा प्रशिक्षण के संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय में श्रीमती नीलम बाजपेयी से सम्पर्क कर प्राप्त की जा सकती है ।

 

कोई टिप्पणी नहीं: