शुक्रवार, 8 अगस्त 2008

उपायुक्त ग्वालियर द्वारा जनसमस्या को लेकर पार्षदगण व अधिकारीगणों की बैठक बुलाई गई

उपायुक्त ग्वालियर द्वारा जनसमस्या को लेकर पार्षदगण व अधिकारीगणों की बैठक बुलाई गई

ग्वालियर दिनांक 07 अगस्त 2008:       उपायुक्त ग्वालियर सुरेन्द्र सिंह भदौरिया ने जानकारी देते हुये बताया है कि दोपहर 12.00 बजे बैठक आयोजित की गई जिसमें पार्षदगण सुरेन्द्र सिंह चौहान वार्ड क्र. 17, जगदीश पटेल वार्ड क्रमांक 30, पूर्व पार्षद गोविन्द वर्मा वार्ड क्र. 9, पूर्व वरिष्ठ पार्षद मानसिंह राजपूत वार्ड क्रमांक 12 एवं अधिकारीगण एस.पी. श्रीवास्तव ए.ई. जलप्रदाय, उफाले उपयंत्री ग्वालियर, अनूप सिंह कुशवाह, रमेश शर्मा, क्षेत्राधिकारी क्षेत्र क्र. 02 एवं कन्हैयालाल कुशवाह क्षेत्राधिकारी क्षेत्र क्र. 4 उपस्थित हुए।

       पार्षदगणों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र की बिजली, पानी, सफाई, सीवर समस्याओं को बताया। अत: उक्त समस्त समस्याओं का निराकरण कराने हेतु उपायुक्त राजस्व नगर निगम ग्वालियर द्वारा संबंधित विभागीय अधिकारियों को आदेशित किया गया तदोपरांत बैठक समाप्त की गई।

       बैठक समाप्ति के बाद सहायक आयुक्त गुलाबराव काले एवं एस.पी. श्रीवास्तव, सहायकयंत्री उपखण्ड क्रमांक-1, ग्वालियर एवं दीपक उफाले, उपयत्रीं के साथ काशीनरेश की गली, लखेरागली, घासमण्डी, फोर्ट रोड, नौमहला एवं हजीरा क्षेत्र का भ्रमण किया गया, जिसमें क्षेत्र में जलप्रदाय की सप्लाई की स्थिति संतोषजनक पाई गई, साथ ही कुछ उपभोक्ताओं द्वारा नलों में टोटियां न होने के कारण पानी फैलाया जा रहा था, उनको पानी की बर्बादी रोकने की समझाईस दी गई।

 

कोई टिप्पणी नहीं: