उपनगरीय कार्यालय ग्वालियर में जनसमस्या निवारण शिविर सम्पन्न
ग्वालियर दिनांक 08 अगस्त 2008: उपायुक्त ग्वालियर सुरेन्द्र सिंह भदौरिया द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया है कि नगर निगम एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में आज उपनगरीय कार्यालय ग्वालियर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत क्षेत्रीय कार्यालय 2 से 5 एवं 10 के नागरिकों की समस्याओं को उपस्थित अधिकारियों द्वारा सुना गया। शिविर में गरीबी रेखा से संबंधित 650 आवेदन प्राप्त हुये, वहीं सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं वृध्दावस्था पेंशन के 8 आवेदन तथा अन्य समस्या जैसे सीवर, चेम्बर कवर, पेयजल आदि से संबंधित 7 आवेदन प्राप्त हुये। उक्त आवेदनों का निराकरण 7 दिवस में कराये जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये गये।
आयोजित शिविर में 130 गरीबी रेखा के राशनकार्ड मौके पर ही बनाकर संबंधित नागरिकों को शिविर के दौरान ही उपलब्ध कराये गये। आज के शिविर में क्षेत्रीय पार्षद विकास जैन, सुरेन्द्र सिंह चौहान, महेश गौतम, लक्ष्मीनारायण कुशवाह, नाथूराम गौड़, पूर्व पार्षद ओमप्रकाश नामदेव, मानसिंह राजपूत के अतिरिक्त निगम उपायुक्त सुरेन्द्र सिंह भदौरिया, सहायक आयुक्त गुलाबराव काले, क्षेत्राधिकारी रमेश शर्मा, कमलकृष्ण पाराशर, कन्हैयालाल कुशवाह, अशोक बांगडे, विजय श्रीवास्तव के साथ-साथ जलप्रदाय एवं अन्य विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारीगण उपस्थित रहे। जिला प्रशासन की ओर से सिटी मजिस्टे्रट शिवराज सिंह वर्मा, राजस्व निरीक्षक रविनंदन तिवारी एवं पटवारी देवेन्द्र सिंह यादव उपस्थित रहे।
आगामी शुक्रवार को लश्कर पश्चिम में ढोली बुआ पर आयोजित होने वाले कैम्प को 15 अगस्त को अवकाश होने की वजह से गुरूवार 14 अगस्त को ही लगाया जावेगा। आयुक्त नगर निगम ने नागरिको से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में कैम्प का लाभ उठावें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें