कचरा प्रबंधन अधिकारी अतिबल सिंह यादव द्वारा क्षेत्रीय कार्यालय क्र. 12 के क्षेत्रों का सघन भ्रमण
ग्वालियर दिनांक 08 अगस्त 2008: स्वास्थ्य एवं कचरा प्रबंधन अधिकारी अतिबल सिंह यादव द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया है कि उनके द्वारा आज क्षेत्रीय कार्यालय क्र.12 के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों का सघन भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान क्षेत्रीय कार्यालय क्र. 12 पर 15 सफाई कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये, इनका एक दिन का वेतन काटे जाने के निर्देश क्षेत्राधिकारी को दिये गये।
शहर में गंदगी करने वाले होटल, रेस्टोरेन्ट, मीट मार्केट, हलवाई, चाट मार्केट एवं निजी अस्पताल आदि के मालिको को भी हिदायत दी गई कि वे अपने-अपने दुकान संस्थान का कचरा डिब्बे में रखें, खुले में कचरा न डालें । साथ ही खाने के सामान को ढक कर रखा जावे और किसी भी प्रकार की कोई भी गंदगी सार्वजनिक स्थानों पर न की जावे। कचरा निर्धारित स्वच्छता दूत को ही उपलब्ध करावें, सड़कों पर न फैलावे, किसी भी प्रतिष्ठान एवं व्यापारी द्वारा इस प्रकार कृत्य किया जाता है तो उनके विरूद्व अर्थदण्ड की कार्यवाही की जावेगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें