गुरुवार, 7 अगस्त 2008

जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई कर हटवाया अतिक्रमण

जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई कर हटवाया अतिक्रमण

ग्वालियर 6 अगस्त 08 बहोड़ापुर स्थित मेवाती मोहल्ले के मुख्य मार्ग के सामने अतिक्रमण करके बनाई गई दीवार को जिला प्रशासन ने हटवा दिया है ।उल्लेखनीय है कि जिला कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी को शिकायत मिली थी कि बहोड़ापुर स्थित नगर निगम के एक कार्यालय के बगल से मेवाती मोहल्ले की ओर जाने वाली पक्की सड़क के सामने दीवार बनाकर आम रास्ते को बंद कर दिया गया है । जिला कलेक्टर ने इसे गंभीरता से लिया और अपर जिला दंडाधिकारी श्री वेद प्रकाश को नगर निगम के अमले के सहयोग से यह अतिक्रमण हटवाने की जिम्मेदारी सौंपी । जिलाधीश के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई कर दीवार तत्काल हटाने की सख्त हिदायत दी गई थी। अपर जिला दंडाधिकारी श्री वेद प्रकाश ने बताया कि  बीती रात अतिक्रामकों ने स्वयं आधी दीवार हटवा दी। शेष अतिक्रमण को आज सुबह जिला प्रशासन के अधिकारियों ने नगर निगम के मदाखलत दस्ते की मदद से हटवा दिया । जिला कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी ने संबंधित अधिकारियों से स्पष्ट रूप से कहा है कि नगर निगम सीमा  में शासकीय जमीन व आम रास्तों पर नजर रखें और किसी भी हालत में अतिक्रमण न होने दें।

 

कोई टिप्पणी नहीं: