गुरुवार, 7 अगस्त 2008

विभिन्न स्थानों का प्रभारी सदस्य द्वारा का निरीक्षण

विभिन्न स्थानों का प्रभारी सदस्य द्वारा का निरीक्षण

ग्वालियर दिनांक 06 अगस्त 2008:   प्रभारी सदस्य, स्वास्थ्य समिति एवं चिकित्सा राजेन्द्र जैन द्वारा विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का प्रांरभ रमटापुरा नम्बर 2 वार्ड क्र. 14 में शासकीय शौचालय में नियमित रूप से सफाई नहीं होती है, गंदगी रहती है जिससे आस-पास बदबू आती रहती है। शौचालय की कुछ दूरी पर नाली से निकाली गई कीचड़ का ढेर है जो 10 दिन से नहीं उठा है एवं रोड़ पर कचरा पड़ा हुआ है। कचरा एवं शौचालय की सफाई की मांग की गई, प्रभारी सदस्य द्वारा तत्काल रोड़ से कचरा उठाने एवं कीचड़ का ढेर दूर करने के निर्देश दिये ।

       वार्ड क्रमांक 40 में जब निरीक्षण किया गया तो पता चला कि घर-घर से कचरा मांगने के लिये कर्मचारी नहीं आते है एवं कचरेठियों से कचरा लगातार नहीं उठाते हैं। एम.एल.बी. कॉलेज की गली, नाटकघर के सामने नाले वाली रोड, हॉस्पीटल रोड तथा आमखो में कचरे के ढेर लगे हैं जिन्हे समय पर नहीं उठाया जा रहा है, उन्हे उठाने के ठेकेदार को निर्देश दिये हैं।

       निरीक्षण के दौरान चार शहर का नाका रोड पर नाले तली झाड साफ नहीं हुये हैं एवं उनकी सिल्ट भी कई दिन से निकली हुई पड़ी पायी गई। प्रसाद नगर में प्रथम लाईन में नाली न होने के कारण से गंदगी भरी हुई मिली। चार शहर के नाके पर शौचालय के पास रखे हुये कन्टेनर भरे पाये गये एवं नीचे कचरा फैला हुआ पाया गया। चार शहर के नाके से सागरताल रोड पर जगह-जगह पानी भरा हुआ मिला, रोड के बीच में गड्डे थे व आसपास से ऊॅंची होने से गड्डों का पानी नाले में नहीं जाने से रोड कट रही है और गड्डे हो रहे है। नालों से निकाली गई सिल्ट एवं जो कन्टेनर भरे पाये गये हैं उन्हें शीघ्र कचरा उठाये जाने के निर्देश संबंधित ठेकेदार को दिये गये।

       प्रभारी सदस्य, स्वास्थ्य समिति एवं चिकित्सा विभाग द्वारा नागरिकों से आग्रह किया गया है कि नगर निगम क्षेत्र में कहीं भी कचरा पड़ा हो एवं घर-घर से कचरा नहीं मांगा जो रहा हो तो लिखित में गोपाल मंदिर फूलबाग स्थित कार्यालय में आवेदन दे सकते हैं।

 

कोई टिप्पणी नहीं: