सूचना प्राद्यौगिकी एवं लोक निर्माण मंत्री श्री विजयवर्गीय का नगर आगमन आज
ग्वालियर 7 अगस्त/08। सूचना प्रौद्यौगिकी, लोक निर्माण, विज्ञान एवं प्रौद्यौगिकी मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय 8 अगस्त को ग्वालियर प्रवास पर पधार रहे हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री विजयवर्गीय इस दिन प्रात: 8 बजे सड़क मार्ग से ग्वालियर पहुंचेंगे। आप दोपहर डेढ़ बजे डॉ. भगवत सहाय मेडीकल कॉलेज सभागार मे आयोजित ई-डिस्ट्रिक परियोजना के शुभारंभ कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। श्री विजयवर्गीय अन्य स्थानीय कार्यक्रमों मे शिरकत करने के पश्चात रात्रि 7.15 बजे गोवा एक्सप्रेस से खण्डवा के लिए रवाना हो जावेंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें