रेल राज्य मंत्री का नगर आगमन आज
ग्वालियर 7 अगस्त/08। केन्द्रिय रेल राज्य मंत्री श्री नारण भाई जे. राठवा का शुक्रवार 8 अगस्त को अपरान्ह 1.15 बजे विशेष रेल से ग्वालियर आगमन होगा। श्री राठवा अपरान्ह 1.30 बजे रेलवे स्टेशन पर ही जैन प्रतिनिधि मण्डल से मुलाकात करेंगे। तदुपरान्त सर्किट हाउस में अल्प विश्राम के उपरान्त रेल राज्य मंत्री श्री राठवा अपरान्ह 3 बजे ग्वालियर से इन्दौर प्रारंभ की जा रही नई रेल सेवा का शुभारंभ करेंगे।
रेल राज्य मंत्री श्री राठवा सायं 5 बजे केन्द्रिय सूचना प्रौद्यौगिकी एवं संचार राज्य मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ बी एस एन एल के कार्यक्रम में शामिल होंगे। रेल राज्य मंत्री श्री राठवा सायं 6 बजे विशेष रेल द्वारा ग्वालियर से वडोदरा के लिए रवाना हो जावेंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें