विभिन्न स्थानों से स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण हटाये गये
ग्वालियर दिनांक 07 अगस्त 2008: निगमायुक्त राजेश बाथम के निर्देशन में मदाखलत दस्ते ने अचलेश्वर रोड, कटोराताल रोड, जे.ए.एच. चौराहा, के.आर.जी. चौराहो, कमलाराजा अस्पताल गेट, रॉक्सी रोड, नजरबाग मार्केट, शासकीय प्रेस गेट, सराफा आदि क्षेत्रों से अस्थाई अतिक्रमण हटवाये गये एवं ठेले वालों को हॉकर्स जोन भिजवाया गया।
गोले का मंदिर स्थित अवैध पींढ़ियों को हटाने के सख्त निर्देश दिये। गोले का मंदिर चौराहा, पिन्टो पार्क चौराहा, मेला रेसकोर्स रोड, स्टेशन बजरिया, बस स्टेण्ड, गांधी रोड, सिटीसेन्टर, पड़ाव आदि क्षेत्रों से अस्थाई अतिक्रमण हटावाये गये एवं ठेले वालों को हॉकर्स जोन में भेजा गया।
कम्पू बस स्टेण्ड पर रखी रवि राठौर की अस्वीकृति पीढ़ी को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। वार्ड क्र. 44 के पार्षद मुन्नैश जादौन की शिकायत पर दानाओली क्षेत्र से आवारा कुत्तों को पकड़वाया गया।
कार्यवाही के दौरान मदाखलत अधिकारी सत्यपाल सिंह चौहान, दिग्विजय सिंह जादौन, सहायक निरीक्षक सुरेश शर्मा, राधेश्याम शर्मा, दरोगा श्यामसुंदर शर्मा एवं विजय माहौर समस्त मदाखलत स्टाफ के साथ उपस्थित रहे ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें