शुक्रवार, 8 अगस्त 2008

आचार्य सम्मान से सम्मानित होगें चार शिक्षक

आचार्य सम्मान से सम्मानित होगें चार शिक्षक

ग्वालियर 7 अगस्त 08। सर्व शिक्षा अभियान में सर्वोत्कृष्ट कार्य करने वाले चार शिक्षकां को स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा राज्य स्तरीय आचार्य सम्मान से सम्मानित किया जायेगा ।

       प्रत्येक शिक्षक को सम्मान स्वरूप 5 हजार का बैंक ड्राफ्ट शाल श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र भेंट किया जायेगा । जिन शिक्षकों को सम्मानित किया जायेगा उनमें मुरार विकास खंड के अन्तर्गत शासकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय कोटावाला मोहल्ला स्कूल के सहायक शिक्षक श्री अशोक कुमार यादव, घाटीगाँव विकासखंड के ई.जी.एस. वीरपुर के गुरूजी श्री दिलीप सिंह तोमर, डबरा विकासखंड क्षेत्र के मा. विद्यालय क्रमांक 2 डबरा के सहायक शिक्षक श्री महेश शर्मा और भितरवार विकासखंड क्षेत्र से शासकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय ईटमा के प्रधान अध्यापक श्री सुरेश चन्द्र शर्मा हैं । इस पुरस्कार के तहत एक विकासखंड से एक ही सर्वोत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक को सम्मानित किया जाता है ।

 

कोई टिप्पणी नहीं: