शुक्रवार, 8 अगस्त 2008

केन्द्रीय रेल राज्यमंत्री श्री नारण भाई राठवा ग्वालियर,इंदौर इन्टरसिटी एक्सप्रेस का शुभारंभ करेगें

केन्द्रीय रेल राज्यमंत्री श्री नारण भाई राठवा ग्वालियर,इंदौर इन्टरसिटी एक्सप्रेस का शुभारंभ करेगें

ग्वालियर 7 अगस्त 08 । केन्द्रीय रेल राज्यमंत्री श्री नारण भाई राठवा 8 अगस्त को अपरान्ह 3 बजे रेल्वे प्लेटफार्म नम्बर एक से ग्वालियर से प्रारंभ हो रही ग्वालियर गुना इंदौर इंटरसिटी एक्सप्रेस का शुभारंभ करेंगे । शुभारंभ समारोह की अध्यक्षता केन्द्रीय संचार एवं सूचना प्रोद्योगिक राज्यमंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया करेगे । समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश के जलसंसाधन एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री अनूप मिश्रा उपस्थित रहेंगे । समारोह के अवसर पर राज्य सभा सांसद श्रीमती माया सिंह, श्री प्रभात झा, क्षेत्रीय सांसद श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया, महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर उपस्थित रहेंगे ।

 

कोई टिप्पणी नहीं: