शुक्रवार, 8 अगस्त 2008

निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन, प्रतियोगिता में विशेष पिछड़ी जनजाति के विद्यार्थी सम्मिलित होंगे

निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन, प्रतियोगिता में विशेष पिछड़ी जनजाति के विद्यार्थी सम्मिलित होंगे

ग्वालियर 7 अगस्त 08 । स्वतंत्रता दिवस के पूर्व निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा । इस प्रतियोगिता में विशेष पिछड़ी जनजाति के विद्यार्थी सम्मिलित होगें । प्रतियोगिताएँ दो वर्गों में होगी । प्रथम वर्ग में कक्षा 9 तक के और दूसरे वर्ग में कक्षा 10 तथा उसके ऊपर की कक्षाओं के विशेष पिछड़ी जन जाति के छात्र-छात्राएें सम्मिलित होंगे।

       निवन्ध प्रतियोगिता प्रदेश के 15 जिलों के प्रत्येक शैक्षणिक संस्थओं एवं महाविद्यालयों में अगस्त के द्वितीय सप्ताह में आयोजित होंगी।

       ग्वालियर एवं चंबंल संभाग के आदिवासी तथा अनुसूचित जाति विभाग के संभागीय उपायुक्त श्री के.डी. त्रिपाठी ने बताया कि निबंध प्रतियोगिता दो विषयों पर जिसमें विगत 10 वर्षों मे विशेष पिछड़ी जन जाति मे हुए विकास और विशेष पिछड़ी जन जातिओं के तीवृ विकास के लिए सुझाव विषय पर आयोजित होगी इसमें से कोई एक विषय पर तीव्र निबन्घ लिखना होगा।

       प्रथम वर्ग के लिए अधिकतम 300 शब्द तथा द्वितीय वर्ग के लिए अधिकतम 500 शब्दों में निबंध लिखना होगा। निबंध लेखन के पश्चात जिला स्तर पर एक मूल्यांकन दल  गठित किया जाएगा, जो संस्था से चयनित होकर आई कांपियों में से सर्वश्रेष्ठ 5-5 निबंधों वर्ग   चयन करेगा। कक्षा 9 और 10 से आने वाले सर्वश्रेष्ठ 5-5 विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।

       श्री त्रिपाठी ने बाताया कि प्रथम वर्ग कक्षा 9 के अन्तर्गत सर्वश्रेष्ठ निबंध प्रतियोगी को प्रथम पुरस्कार के रूप में 500 रूपये द्वितीय पुरस्कार के रूप मे 400 तृतीय पुरस्कार के रूप में 300, चतुर्थ पुरस्कार के रूप में 200 रूपये और पंचम पुरस्कार के रूप में 100 रूपये का पुरस्कार दिया जाएगा। द्वितीय वर्ग कक्षा 10 तथा उससे ऊपर की कक्षाओ के सर्वश्रेष्ठ निबंध प्रतियोगिताओ में चयन होने पर प्रथम पुरस्कार के रूप में एक हजार, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 800, तृतीय पुरस्कार के रूप में 600, चतुर्थ पुरस्कार के रूप में 400, और पंचम पुरस्कार के रूप में 200 रूपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा।

       श्री त्रिपाठी ने बताया कि जिला स्तर पर चयनित 5-5 प्रतिभागियों मे से राज्य स्तर पर सर्वश्रेष्ठ 3-3 निबंध प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जायेगा। इसके लिए प्रत्येक जिला पुरस्कार निबंध की कांपियां संचालक, विशेष पिछड़ी जनजाति मध्यप्रदेश को 30 अगस्त तक भेजी जायेगी।

       राज्य स्तर पर चयिनित कक्षा के प्रतिभागियों को प्रथम पुरस्कार के रूप में एक हजार द्वितीय पुरस्कार के रूप में 800, और तृतीय पुरस्कार के रूप में 600 रूपये का पुरस्कार दिया जाऐगा। द्वितीय वर्ग कक्षा 10 तथा उसके ऊपर के प्रतिभागियों को प्रथम पुरस्कार के रूप में दो हजार द्वितीय पुरस्कार के रूप में ड़ेढ़ हजार, और तृतीय पुरस्कार के रूप में एक हजार का पुरस्कार दिया जाएगा।

 

कोई टिप्पणी नहीं: