गुरुवार, 14 जनवरी 2010

महापौर एवं सभापति द्वारा निगम के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया गया

महापौर एवं सभापति द्वारा निगम के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया गया

निगम कर्मचारियों ने महापौर एवं सभापति का स्वागत किया

ग्वालियर दिनांक-13.01.2010- महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता एवं सभापति बृजेन्द्र सिंह जादौन द्वारा निगम मुख्यालय के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महापौर सर्वप्रथम लेखा शाखा में गई तथा जहां उनके द्वारा लेखाधिकारी श्री बाथम के कार्यालय गई जहां उनके द्वारा कर्मचारियों के माह दिसम्बर के वेतन वितरण न किये जाने के विषय मे जानकारी चाही गई।

प्रभारी आयुक्त सुरेश शर्मा द्वारा महापौर को जानकारी दी गई कि नगर निगम के कम्प्यूटर सरवर में कमी आने तथा छठवे वेतनमान के विभिन्न कार्यालयों से फिक्सेशन होने से विलंब के कारण इस बार कर्मचारियों का वेतन समय पर वितरित नहीं किया जा सका है उन्होंने बताया कि वेतन वितरण में धन की कोई कमी नहीं है। महापौर द्वारा इसके पश्चात रिकार्ड शाखा का अवलोकन किया गया तथा रिकार्ड के कम्प्यूटराईजेशन किये जाने के निर्देश निगमायुक्त को दिये। महापौर द्वारा यदि राजस्व तथा विधि शाखा का भी निरीक्षण किया तथा संबंधित विभागाधिकारियों से कर्मचारियों से संबंधित लंबित प्रकरणों की जानकारी पर चर्चा की।

महापौर एवं सभापति नगर निगम की सम्पत्तिकर शाखा का निरीक्षण करने पहुंचे जहां उनके द्वारा टाऊन हॉल में कराये जा रहे आधुनिकीकरण की प्रक्रिया का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर नगर निगम के सिटीप्लानर विष्णु खरे द्वारा महापौर महोदया तथा सभापति महोदय को बताया गया कि नगर निगम द्वारा एक करोड़ रू. की लागत से टाऊन हॉल का आधुनिकीकरण कराया जा रहा है जिसमें लगभग साढ़े तीन सौ सीटों का यह आधुनिक ऑडीटोरियम के रूप में परिवर्तित हो जायेगा।

महापौर महोदया इसके पश्चात ए.जी.एल. टैक्नोलॉजी कम्पनी द्वारा किये जा रहे निगम के कम्प्यूटराईजेशन का जायजा लेने भी गई तथा सम्पत्तिकर इत्यादि के बिलों की स्थिति के विषय में सम्पत्तिकर प्रभारी अभय राजनगांवकर से जानकारी प्राप्त की। इससे पूर्व महापौर महोदया तथा सभापति बृजेन्द्र सिंह जादौन द्वारा नगर निगम अधिकारियों तथा कर्मचारियों द्वारा एक स्वागत समारोह महाराज बाड़े पर आयोजित किया गया। समारोह में निगम के विभिन्न विभागों के कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित थे।

 

कोई टिप्पणी नहीं: