रविवार, 31 जनवरी 2010

सैनिक भर्ती रैली 8 फरवरी को जबलपुर में

सैनिक भर्ती रैली 8 फरवरी को जबलपुर में

ग्वालियर 27 जनवरी 10। भारतीय सेना में भर्ती के लिये सैनिक भर्ती कार्यालय ग्वालियर के अंतर्गत आने वाले सभी 12 जिलों के केवल सैनिक तकनीकी की भर्ती आठ फरवरी को मुख्य सैनिक भर्ती कार्यालय जबलपुर के पास लेखा नगर मैदान में आयोजित की गई है। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिये उम्मीदवार को सुबह चार बजे उक्त स्थल पर हाजिर होना पड़ेगा। रैली में ग्वालियर, श्योपुर, दतिया, मुरैना, भिण्ड, अशोक नगर, टीकमगढ़, शिवपुरी, पन्ना, दमोह, गुना और छतरपुर जिले के उम्मीदवार भाग ले सकेंगे। रैली में सफल उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा 21 फरवरी को आर्मी स्कूल ग्वालियर में होगी।

      भारतीय सेना में भर्ती के लिये 21 वर्ष से कम आयु के शादीशुदा उम्मीदवारों का किसी भी हालत में सेना में चयन नहीं किया जायेगा। सैनिक तकनीकी (द्मदृथ् द्यङ्ढड़ण्) पद के लिये न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता में 12वीं अंग्रेजी, भौतिक, रसायन विज्ञान, गणित विषयों के साथ उत्तीर्ण की हो या तीन वर्ष का  इंजीनियरिंग डिप्लोमा में मैकेनिकल, इलेक्ट्रोनिक्स, इलेक्ट्रिकल, ऑटोमोबाइल, कम्प्यूटर साइंस जो मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्था से किया होना चाहिये। साथ ही उम्मीदवार की आयु साढ़े 17 से 23 वर्ष (9 फरवरी 1986 से 08 अगस्त 1993 के बीच जन्म तिथि) होना चाहिये। इसके अलावा शारीरिक योग्यता में 167 सेमी कद, 50 किलो ग्राम वजन और 77/82 सेमी. छाती होना आवश्यक  है।

      भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिये प्रत्याशी के पास आवश्यक दस्तावेज और उसकी एक छायाप्रति होना आवश्यक है। इसमें शिक्षा का प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, शपथ पत्र, भूतपूर्व अथवा सेवारत सैनिक पुत्र होने का प्रमाण पत्र, एन सी सी. प्रमाण पत्र और 15 जनवरी 2010 के बाद खींचे हुए स्वयं के एक ही जैसे 15 पासपोर्ट (5न्4 क्ग्.) साईज रंगीन फोटोग्राफ होना चाहिये। इस भर्ती में आवेदन पत्र भरने की जरूरत नहीं हैं।

 

कोई टिप्पणी नहीं: