शुक्रवार, 15 जनवरी 2010

माधव अंधाश्रम में मनी मकर संक्रांति

माधव अंधाश्रम में मनी मकर संक्रांति

ग्वालियर 14 जनवरी 10। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर माधव अंधाश्रम के बच्चों ने भी आज खीर, पूड़ी और मगौड़ौं का आनंद लिया।

      संभागायुक्त द्वारा अंधाश्रम की समस्याओं तथा बच्चों के वेलफेयर हेतु उठाये गये कदमों के बाद इस संस्थान की स्थितियों में लगातार सुधार परिलक्षित हो रहा है। विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ शासकीय विभागों व अधिकारियों का भी आश्रम की ओर ध्यान आकृष्ट हुआ है।

      मकर संक्रांति पर आज जिला पंचायत ग्वालियर तथा एस डी एम. ग्वालियर के अमले द्वारा माधव अंधाश्रम मे विशेष भोज का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने गर्म-गर्म खीर पूड़ी के साथ मगौड़ौ का भी आनंद लिया।

      माधव अंधाश्रम की व्यवस्थाओं के लिये गठित समिति की बैठक 15 जनवरी को दोपहर 2 बजे से जिला पंचायत सभागार में सम्पन्न होगी।

 

कोई टिप्पणी नहीं: