बुधवार, 6 अगस्त 2008

विशेष अभियान के तहत 76 निर्माण श्रमिकों को 7 लाख 31 हजार से अधिक की सहायता

विशेष अभियान के तहत 76 निर्माण  श्रमिकों को 7 लाख 31 हजार से अधिक की सहायता

 8 हजार से 772 श्रमिकों को परिचय पत्र वितरित

ग्वालियर 5 अगस्त/08 म.प्र. शासन के निर्देशानुसार निर्माण श्रमिकों के पंजीयन एवं उनके कल्याण हेतु संचालित योजनाओं की जानकारी देने हेतु 15 जुलाई से  31 जुलाई तक संचालित विशेष अभियान के तहत ग्वालियर एवं चंबल संभागों में 8 हजार 772 निर्माण श्रमिकों का पंजीयन कर परिचय पत्र जारी कर म.प्र. भवन एवं अन्य संनिर्माण   कल्याण मंडल की विभिन्न योजनाओं के तहत 76  हितग्राहिओ को 7 लाख 31हजार से अधिक की राशि प्रदान की गई है।  जिसमें ग्वालियर जिले में 1674 परिचय पत्र वितरित कर  33 हितग्राहियों को 2 लाख 75 हजार 270   रूपये की राशि प्रदान की गई।

       दतिया जिले मे  511 परिचयपत्र वितरित कर 3 हितग्राहियों को 15 हजार की राशि, शिवपुरी जिले में 1653 परिचय पत्र वितरित कर 4 हितग्राहिओं को 55 हजार की राशि गुना जिले में 1180 परिचय पत्र जारी कर 5 हितग्राहियों को 25 हजार की राशि अशोक नगर जिले में 823 परिचय पत्र प्रदाय कर 10 हितग्राहियों को एक  लाख 30 हजार की राशि प्रदान की गई। भिण्ड में 381 परिचय पत्र जारी कर एक हितग्राही को 22 हजार की सहायता, मुरैना जिले में 2 हजार 550 परिचय पत्र प्रदाय कर 20 हितग्राहियों को 2 लाख 9 हजार 4 सौ  रूपये की राशि प्रदान की गई है।

       ग्वालियर संभाग के सहायक श्रमायुक्त श्री एच.सी. मिश्रा ने बताया कि विशेष अभियान के तहत संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की निर्माण श्रमिकों के लिए संचालित चिकित्सा सहायता, दुर्घटना सहायता ,अंत्येष्टी एवं अनुग्रह सहायता एवं प्रसूति सहायता, छात्रों को प्रोत्साहन राशि मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति, आदि योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।

 

कोई टिप्पणी नहीं: