गुरुवार, 7 अगस्त 2008

जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की बैठक 8 अगस्त को

जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की बैठक 8 अगस्त को

भोपाल 6अगस्त#08। प्रदेश की समस्त जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी 8 अगस्त, 2008 को भोपाल आयेंगे। ये अधिकारी विकास आयुक्त कार्यालय में आयोजित बैठक में शामिल होंगे। बैठक का आयोजन प्रात: 10 बजे विकास आयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में किया गया है।

विकास आयुक्त कार्यालय के उपायुक्त समन्वयक श्री एम.एल. त्यागी ने बताया कि बैठक में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रमों, योजनाओं और अभियानों की समीक्षा होगी। समीक्षा वित्तीय वर्ष 2008-09 में निर्धारित लक्ष्य के संबंध में माह जुलाई तक प्राप्त उपलब्धि पर आधारित होगी।

 

 

कोई टिप्पणी नहीं: