शनिवार, 5 सितंबर 2009

उपराष्ट्रपति आज राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार - 2008 प्रदान करेंगे

उपराष्ट्रपति आज राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार - 2008 प्रदान करेंगे

       उपराष्ट्रपति श्री एम हामिद अंसारी कल राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार - 2008 प्रदान करेंगे । इस वर्ष समूचे देश से करीब 300 शिक्षकों को शिक्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा । इन पुरस्कारों के लिए शिक्षकों की व्यापक जांच के बाद चयन किया जाता है । विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा मनोनीत प्राथमिक और उच्चतर स्कूल शिक्षक तथा केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, भारतीय स्कूल प्रमाण पत्र परीक्षा परिषद, केन्द्रीय तिब्बती स्कूल प्रशासन, केन्द्रीय विद्यालय संगठन, नवोदय विद्यालय समिति और सैनिक स्कूलों द्वारा मनोनीत शिक्षकों को पुरस्कृत किया जाता है ।

       भारत हर वर्ष 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस मनाता है । भारत के दूसरे राष्ट्रपति और जाने माने विद्वान और दार्शनिक डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृषणन के जन्म दिवस को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है । हर वर्ष इस अवसर पर समूचे देश से ऐसे शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है जिन्होंने शिक्षक के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान किया होता है । प्रत्येक पुरस्कार में एक प्रशस्ति पत्र, 25000 रुपये का नकद पुरस्कार और एक रजत पदक प्रदान किया जाता है ।

 

कोई टिप्पणी नहीं: