सोमवार, 28 सितंबर 2009

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा दशहरा पर्व पर नागरिकों को बधाई

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा दशहरा पर्व पर नागरिकों को बधाई

Bhopal:Sunday, September 27, 2009

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने दशहरा पर्व पर प्रदेश के नागरिकों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि दशहरा पर्व अन्याय के प्रतिकार एवं शोषण के अंत के लिए सभी को मिलकर कार्य करने का संदेश देता है। समग्र में यह पर्व नैतिक मूल्यों की स्थापना का पर्व है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वर्तमान में आतंकवाद, नक्सलवाद एवं आपराधिक गतिविधियाँ जैसी बुराइयाँ हमारे सामने हैं। इन बुराइयों की समाप्ति के लिए सामाजिक एकता एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करने के साथ ही नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने की भी आवश्यकता है। श्री चौहान ने नागरिकों से आग्रह किया कि दशहरे पर रावण दहन के साथ है। बुराइयों को खत्म करने की भी पहल करें। मुख्यमंत्री ने नागरिकों से पारम्परिक हर्षोल्लास से दशहरा पर्व मनाने की अपेक्षा की है।

 

कोई टिप्पणी नहीं: