32 मार्केटों का प्रतिनिधि मण्डल राजपूत से मिला
ग्वालियर दिनांक 06.09.2009- नगर निगम में विभिन्न बाजारों में किये गये दुकान किराया वृध्दि के विरोध में 32 मार्केटों का प्रतिनिधिमण्डल आज मेयर-इन-कांउसिल के जनकार्य प्रभारी रविन्द्र सिंह राजपूत से मिला तथा नगर निगम द्वारा हाल ही में बढ़ाये गये किराये वृध्दि का विरोध दर्ज किया।
श्री राजपूत ने प्रतिनिधि मण्डल को आश्वासन दिया कि वे व्यापारियों की समस्याओं को समझते है। नगर निगम परिषद व्यापारियों की पोषक है न कि शोषक, ऐसी स्थिति में व्यापारियों की बात को वे माननीय महापौर महोदय तथा परिषद के समक्ष रखकर ग्वालियर के व्यवसायी को न्याय दिलाावेंगे।
उन्होनें यह कहा कि व्यवसायी किसी भी शहर की रिढ होते है और व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिये हरसंभव प्रयास नगर निगम द्वारा किये जावेंगे। आगामी परिषद में इस विषय में चर्चा कर बढ़ी हुई किराया वृध्दि को कम कराने के लिये प्रयास किये जावेंगे।
प्रतिनिधि मण्डल में श्रीचन्द्र बलेचा, कुन्दनलाल चावला, मोतीलाल लोहिरा, नवीन भाटिया, श्यामलाल रोहिरा, वासुदेव गुप्ता, अनिल केशवानी, सानू अहिलानी, तुलसीदास उपस्थित थे।






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें