मंगलवार, 8 सितंबर 2009

ऑंगनबाड़ी सम्पर्क अभियान के तहत डबरा में 38 केन्द्रों का भ्रमण

ऑंगनबाड़ी सम्पर्क अभियान के तहत डबरा में 38 केन्द्रों का भ्रमण

ग्वालियर 07 सितम्बर 09। आंगनवाडी केन्द्रों के नियमित संचालन तथा इन केन्द्रों द्वारा दी जाने वाली प्रमुख सेवाओं में गुणात्मक सुधार की दृष्टि से चलाये जा रहे आंगनवाड़ी संपर्क अभियान के तहत निरीक्षण दल द्वारा एकीकृत बाल विकास परियोजना डबरा के 38 आंगनवाड़ी केन्द्रों का भ्रमण किया गया।

       निर्धारित चार दलों द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्रों में भ्रमण के दौरान जो कमियां पाईं गईं उनमें सुधारात्मक कार्रवाई की जावेगी। निरीक्षण दल द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्र निभेरा, मकोड़ा, डबरा शहर वार्ड-1,6 बंद पाये जाने पर इनके विरूध्द कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र के आंगनवाड़ी केन्द्रों पर जिन स्वसहायता समूहों द्वारा पोषण आहार विलंब से प्रदान किया जा रहा है उन समूहों को नोटिस जारी किये जा रहे हैं। अभियान के उपरांत कार्य योजना बनाकर सुधारात्मक कार्रवाई की जावेगी।

 

कोई टिप्पणी नहीं: