शनिवार, 5 सितंबर 2009

कलेक्टर कॉन्फ्रेंस 7 को

कलेक्टर कॉन्फ्रेंस 7 को

ग्वालियर 4 सितम्बर 09। संभाग के सभी जिलों में चल रहीं राजस्व एवं विकास गतिविधियों की समीक्षा के लिये 7 सितम्बर को कलेक्टर कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई है। संभाग आयुक्त डॉ. कोमल सिंह की अध्यक्षता में इस दिन यह कॉन्फ्रेंस दोपहर एक बजे राज्य स्वास्थ्य प्रबंधन एवं संचार संस्थान में रखी गई है। 

       संभाग आयुक्त कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में उच्च न्यायालय एवं सर्वोच्च न्यायालय में प्रचलित प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा होगी। इसके अलावा दण्डाधिकारी जांच, राजस्व न्यायालयों में विचाराधीन प्रकरण, भू-राजस्व, आर आर सी. व खनिज राजस्व वसूली, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, अवैध रूप से शासकीय भूमि को निजी भूमि के रूप में दर्ज की गई भूमि की जांच, भू-दान भूमि की अफरा-तफरी रोकने के संबंध में की गई कार्यवाही, नवीन भू-अधिकार एवं ऋण पुस्तिकाओं के नि:शुल्क वितरण कार्य की प्रगति, अल्प बचत, आवश्यक वस्तु अधिनियम के अन्तर्गत हुई कार्रवाई ई सी. एक्ट, बी पी एल./ अन्त्योदय कार्ड वितरण, बी पी एल. एवं अंत्योदय के खाद्यान्न की उपलब्धता की स्थिति, श्रम विभाग की कल्याणकारी योजना, गांव की बेटी, मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना, वन राजस्व भूमि सीमा विवाद के निराकरण की प्रगति, पट्टों का सत्यापन, चाँदा पत्थरों की पुनर्स्थापना, जाति प्रमाण-पत्र, जन शिकायत निवारण की जानकारी, जन एवं जमीनी सुनवाई एवं संभाग के सभी जिलों में वर्षा एवं फसल की स्थिति की समीक्षा की जायेगी।

 

कोई टिप्पणी नहीं: