केरोसिन व गैस दुरूपयोग के 8 प्रकरणों में कार्यवाही
ग्वालियर 14 सितम्बर 09। नीले केरोसिन एवं घरेलू गैस के दुरूपयोग को रोकने हेतु जिला कलेक्टर द्वारा की गई कार्यवाही के तहत 8 प्रकरणों में 10 हजार रूपये की राशि शासनहित में जमा कराई गई तथा 13 हजार 610 रूपये की सामग्री राजसात की गई।
जिला आपूर्ति नियंत्रक से प्राप्त जानकारी के अनुसार कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी द्वारा नीले केरोसिन व घरेलू गैस के प्रकरणों में उक्त दण्डात्मक कार्यवाही की है। कार्यवाही के तहत जीप क्रमांक एम पी.07 एच.2405 तथा एम पी.07 एच. 2900 का संचालन नीले केरोसिन के पाये जाने पर प्रत्येक पर 5-5 हजार रूपये की राशि शासनहित में समायोजित कराई गई है।
घरेलू गैस के दुरूपयोग करते पाये जाने पर 6 प्रकरणों में 13610 रूपये की सामग्री राजसात की गई है। गैस के दुरूपयोग के प्रकरणों में ग्राम उटीला में चार घरेलू गैस सिलेण्डर तथा दो रेग्यूलेटर जिनकी कीमत 6160 रू. है, राजसात किये गये। हनुमान चौराहा लश्कर पर 2450 रू. की घरेलू गैस सिलेण्डर के साथ अन्य सामग्री जप्त की गई। महावीर डेयरी पर 1850 रूपये की सामग्री घरेलू गैस सिलेण्डर मय रेग्यूलेटर राजसात की गई। बाबा बैंकर्स लश्कर के गैस दुरूपयोग के प्रकरण में 1350 रू. की सामग्री राजसात की गई। इसी प्रकार नारंगीवाई मंदिर के पास ठेले पर गैस का दुरूपयोग पाये जाने पर सिलेण्डर सहित 1300 रू. की सामग्री जप्त की गई। एक अन्य प्रकरण में वर्षा प्राथमिक उपभोक्ता सहकारी भण्डार केरोसिन सेमी होलसेलर डबरा जिला ग्वालियर द्वारा केरोसिन का उठाव और वितरण न करने पर उसकी जमाशुदा प्रतिभूति 500 रूपये. शासनहित में राजसात की गई।






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें