भारत संचार निगम लिमिटेड और महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड ने स्पष्टीकरण जारी किया
एमटीएनएल और बीएसएनएल ने रयटर्स द्वारा दिनांक 08.09.09 और 09.09.09 को रिपोर्ट किए गए समाचार के संबंध में स्पष्टीकरण जारी किया है कि भारत के वावासी समूह का निर्मित संकाय, क्षेत्रीय दूरसंचार कम्पनियों बीएसएनएल और एमटीएनएल तथा एक मलेशियाई निवेशक कुवैत दूर संचार जैन का 46 प्रतिशत हिस्सा खरीदेंगे।
स्पष्टीकरण में कहा गया है कि उक्त संकाय में भागीदारी के संबंध में कोई निर्णय नहीं किया गया है, जैसा कि रयटर्स रिपोर्ट में कहा गया है। तथापि, एमटीएनएल और बीएसएनएल अपना संचालन बढाने के लिए विदेशी व्यापार के सभी सुअवसरों के सदुपयोग के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें