अतिबल सिंह यादव कार्यपालनयंत्री बने
ग्वालियर दिनांक 04.09.2009- नगर निगम ग्वालियर के कार्यपालनयंत्री विद्युत अतिबल सिंह यादव के कार्यपालनयंत्री पद पर वेतनमान 10000-15200 में पदोन्नत किये जाने की म0प्र0 शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा पुष्टि कर दी गई है। श्री अतिबल सिंह यादव को विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा पर मेयर-इन-कांउसिल द्वारा जून 2009 में सहायकयंत्री विद्युत के पद से कार्यपालनयंत्री विद्युत के पद पर वेतनमान 10000-15200 में पदोन्नत किया था। श्री यादव की पुष्टि हेतु नगर निगम के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा म0प्र0 शासन को जून 2009 में ही पत्र लिखकर अनुरोध किया गया था कि म0प्र0 शासन द्वारा 28 अगस्त 2009 को श्री यादव के पदोन्नति की पुष्टि करते हुये निगमायुक्त को सूचना भेजी गई है।






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें