निगम में दो नये इंजीनियर नियुक्त
ग्वालियर दिनांक 05.09.2009- नगर निगम के जनकार्य विभाग में कार्यरत हाल ही में नियुक्त किये गये राघवेन्द्र अष्टपुत्रे एवं महावीर पाल सिंह जादौन उपयंत्री द्वारा परिवीक्षा अवधि में नियमानुसार एक माह का अग्रिम वेतन जमा अपनी सेवाओं से त्यागपत्र दे दिया। उनके स्थान पर उपयंत्रियों की चयन सूची में वरिष्ठता क्रम में से राजेश सिंह परिहार तथा अमित कुमार गुप्ता की नियुक्ति की गई है। उपरोक्त जानकारी सामान्य प्रशासन विभाग के अपर आयुक्त कौशलेन्द्र सिंह भदौरिया द्वारा प्रेस को जारी विज्ञप्ति में दी गई।
राजेश सिंह परिहार का चयन पूर्व में योजना के पदों के विरूद्व संविदा पर किया गया था जिन्हें श्री अष्टपुत्रे के इस्तीफा दे देने से नियमित नियुक्ति प्रदान की गई तथा अमित कुमार गुप्ता को चयन सूची में से नवीन नियुक्ति प्राप्त हुई। योजना के रिक्त पद पर चयन सूची में से मयंक शर्मा की नियुक्ति की गई है।
उक्त दोनों पद अनारक्षित संवर्ग से रिक्त होने के कारण अनारक्षित वर्ग की प्रतीक्षा सूची से लिये गये।






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें