ऑन लाइन ऑफ कैम्पस काउंसिलिंग का द्वितीय चरण प्रारंभ
ग्वालियर 14 सितम्बर 09। शासकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय ग्वालियर में तकनीकी शिक्षा संचालनालय भोपाल के निर्देशानुसार एम सी ए. एम बी ए. एवं फार्मेसी 2009 के प्रमाण पत्रों के सत्यापन का कार्य 15 सितम्बर से प्रारंभ हो रहा है। प्राचार्य डॉ. एम आर. धाकड़ ने बताया है कि 15 सितम्बर से 19 सितम्बर तक एम सी ए., 17 सितम्बर से 22 सितम्बर तक एम बी ए. एवं 19 से 24 सितम्बर तक फार्मेसी के प्रमाण पत्रों के सत्यापन का कार्य कार्यालयीन समय में किया जायेगा।
नोडल सेन्टर प्रभारी डॉ. ए ए. सिद्दकी ने बताया कि उपरोक्त काउंसिलिंग प्रथम चरण की काउंसिलिंग के उपरांत रिक्त रह गयी सींटों एंव ड्राप आउट सीटों के लिये की जा रही है, जिन उम्मीदवारों ने प्रथम चरण की काउसिलिंग में रजिस्ट्रेशन करवाने के पश्चात किसी कारण संस्थाओं की च्वाइस नहीं भरी थी वे सीधे ऑनलाइन च्वाइस भरने की कार्यवाही करेंगे। ऐसे उम्मीदवारों को पुन: रजिस्ट्रेशन कराने की आवश्यकता नहीं हैं। उल्लेखनीय है कि सिर्फ एस सी./एस टी./ ओ बी सी./ सैनिक वर्ग/ विकलांग/ जम्मू एवं कश्मीर के माईग्रेण्ट उम्मीदवारों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन अनिवार्य है। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवार एम पी. ऑनलाइन के अधिकृत कियोस्क में जाकर पंजीकरण एवं ऑनलाइन च्वाईस फिलिंग का कार्य कर सकते हैं। इस हेतु तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा निर्धारित फीस का ही भुगतान करना है। जिसकी रसीद कियोस्क द्वारा प्रदान की जायेगी। अधिक जानकारी के लिये महाविद्यालय के काउंसिलिंग प्रभारी श्री आर एस. पंथ से संपर्क स्थापित किया जा सकता है।






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें