बुधवार, 9 सितंबर 2009

जनसुनवाई: अधिकाधिक प्रकरणों का करें निराकरण- डॉ. कोमल सिंह

जनसुनवाई: अधिकाधिक प्रकरणों का करें निराकरण- डॉ. कोमल सिंह

ग्वालियर, 8 सितम्बर 09/ संभागायुक्त डा. कोमल सिंह ने कल देर रात स्थानीय स्वास्थ्य प्रबंधन संस्थान में आयोजित कलेक्टर कान्फ्रेन्स में संभाग के जिला कलेक्टरों को जनसुनवाई में में अधिक अधिक प्रकरणों का निराकरण करने की हिदायत दी । उन्होंने इस दिशा में गुना जिला कलेक्टर द्वारा जनसुनवाई की कार्यवाही को ऑन लाइन करने की सराहना कि तथा इसे अनुकरनीय निरूपित किया । संभागायुक्त ने रबी में रकबा बढ़ाने की दृष्टि से खरीफ में बुआई से छूट गये क्षेत्र को शामिल कराकर उत्पादन वृद्वि में योगदान करने पर बल दिया । उन्होंने मैदानी कृषि विस्तार अमले को सक्रिय करने तथा कृषि आदानों की समयपूर्व व्यवस्था करने की भी हिदायत दी । बैठक में कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भी उपस्थित थे ।

       संभागायुक्त ने जिला कलेक्टरों को आने वाले त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए शान्ति व्यवस्था और सुरक्षा के माकूल इन्तजाम करने तथा ग्रामीण इलाकों में रोजगार के अवसर सुलभ कराने की दृष्टि से ग्रामीण रोजगार गारन्टी योजना में अधिक से अधिक रोजगार मूलक कार्य करवाने की हिदायत दी ।

 

यह है व्यवस्था

गुना जिले की वेवसाइट www.guna.nic.in पर एक बेवलिंक प्रदाय किया गया है। इस वेबलिंक को खोलने पर निर्धारित स्थान पर आवेदक को अपना आवेदन क्रमांक भरकर सम्मिट करना होगा, जिससे आवेदक को उसके आवेदन पर हुई कार्रवाई का सम्पूर्ण विवरण मिल सकेगा। जिले के विभिन्न प्रमुख 40 विभागों के कार्यालय प्रमुखों को लोगिंग एवं पासवर्ड उपलब्ध कराते हुए उन्हें यूजर बनाया गया है। अधिकारी अपना पासवर्ड डाल कर न केवल अपने विभाग से संबंधित आवेदन देख सकेंगे, बल्कि उन आवेदनों पर की गई कार्रवाई का विवरण भी भर सकेंगे। इसके अतिरिक्त जिला अधिकारी आवेदनों के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं कर सकेंगे।

 

कोई टिप्पणी नहीं: