ठाटीपुर में हुआ पेयजल टंकी का भूमि पूजन
ग्वालियर दिनांक 10.09.2009- वो दिन दूर नहीं जब ग्वालियर के सभी साठ वार्डों में तिघरा का शुध्द पेयजल उपलब्ध होगा उक्त उद्गार महापौर विवेक नारायण शेजवलकर ने ठाटीपुर, बजरिया में 20 लाख लीटर क्षमता वाली पेयजल टंकी का भूमि पूजन करते हुये व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि पानी पर्याप्त दबाव व मात्रा में सप्लाई नहीं हो पाता, किन्तु इन सभी टंकियों के बनने के बाद सभी क्षेत्रों में पर्याप्त दबाव एवं मात्रा मेें पानी सप्लाई होगा।
सम्पूर्ण ग्वालियर क्षेत्र में इस समय पेयजल प्रयास के लिये विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं इसके अंतर्गत तिघरा पर नवीन जल शोधन संयंत्र का निर्माण, 15 टंकियों का निर्माण एवं सभी मौहल्लें व वार्डों में पाईप लाईन बिछाने का कार्य चल रहा है। लश्कर दक्षिण एवं लश्कर पूर्व में तिघरा पर बनने वाले जल शोधन संयंत्र से पेयजल सप्लाई किया जायेगा और बाकी क्षेत्र में मोतीझील स्थित जलशोधन संयंत्र से पेयजल सप्लाई होगा। यदि इस वर्ष इन्द्र देव प्रसन्न रहे तो अगले वर्ष पेयजल संबंधी कोई समस्या नहीं रहेगी।
इस अवसर पर स्थानीय पार्षद हेमलता भदौरिया, पूर्व पार्षद ताराचन्द्र जाटव, प्रकाश टेलर, प्रोजेक्ट मैनेजर के.के. श्रीवास्तव, एस.सी. नागपाल, मनोज पाण्डे, ओमकार सिंह भदौरिया, मयंक सेंगर, अभिजीत कुशवाह, जयप्रकाश राजौरिया, सुरेन्द्र चौहान एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें