मुख्यमंत्री अल्प प्रवास पर ग्वालियर आये
ग्वालियर, 06 सितम्बर 09। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को अल्प प्रवास पर ग्वालियर आये । मुख्यमंत्री दोपहर करीबन एक बजे राजमाता विजया राजे सिंधिया विमान तल पर पहुँचे और यहाँ थोड़ी देर रूकने के पश्चात हेलीकॉप्टर द्वारा भिण्ड जिले के लिए रवाना हो गए । विमानतल पर सामान्य प्रशासन, नर्मदाघाटी विकास एवं विमानन राज्य मंत्री श्री कन्हैया लाल अग्रवाल, संभाग आयुक्त डॉ. कोमल सिंह, पुलिस महानिरीक्षक श्री अरविन्द कुमार, पुलिस उप महानिरीक्षक श्री एस एम. अफजल, जिला कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक श्री ए. सांई मनोहर, नगर निगम आयुक्त श्री पवन शर्मा, अपर जिला दण्डाधिकारी श्री आर.के.जैन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर वर्मा, एस डी एम. श्री आदित्य सिंह तोमर सहित अन्य जन प्रतिनधिगण व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें