हॉकी के जादूगर कै0 रूप सिंह की जयंती पर श्रध्दांजलि अर्पित
ग्वालियर दिनांक 08.09.2009- नगर निगम की शिक्षा प्रभारी श्रीमती हेमलता भदौरिया ने हॉकी के जादूगर कै0 रूप सिंह के जयंती के अवसर पर आज उन्हें श्रध्दासुमन अर्पित किये। समाधि स्थल पर विशाल श्रध्दांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें श्रीमती हेमलता भदौरिया द्वारा बताया गया कि आज हम सब कै0 रूप सिंह जी के 101 वां जन्म दिवस मना रहे हैं और मैं आशा करता हॅूं कि उनके बताये गये मार्ग पर हम सबको चलने का प्रयास करना चाहिये।
कार्यक्रम के अवसर पर निगम के खेल अधिकारी सत्यपाल सिंह चौहान, नारायणप्रसाद कटारे, राजेन्द्र शर्मा, व्ही.के. रोमन, मदन गुप्ता, कमलकिशोर, शिवब्बीर ंसिह भदौरिया, माधवी शर्मा, रामेश्वर भदौरिया, श्रीमती विद्यादेवी, रविन्द्र सत्यार्थी, सतेन्द्र ंसिह रायखेड़ा के साथ-साथ कै0 रूप सिंह के पुत्र मनोहर सिंह व भगत सिंह भी उपस्थित हुये।






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें