बुधवार, 9 सितंबर 2009

गरीबी रेखा के राशनकार्डों को कम्प्यूटराईज्ड कराये जाने के निर्देश

गरीबी रेखा के राशनकार्डों को कम्प्यूटराईज्ड कराये जाने के निर्देश

ग्वालियर दिनांक 08.09.2009- नगर निगम द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया है कि अपर आयुक्त कौशलेन्द्र सिंह भदौरिया द्वारा निगम मुख्यालय पर एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में नोडल ऑफीसर एवं समस्त क्षेत्राधिकारी उपस्थित रहे।

       अपर आयुक्त कौशलेन्द्र सिंह भदौरिया द्वारा सभी क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया कि वर्तमान में जो गरीबी रेखा की सूची प्रचलित है, उस सूची अनुसार जितने भी राशनकार्ड जारी किये गये है उनको कम्प्यूटराईज्ड किया जावे जिससे यह ज्ञात हो सके कि वर्तमान में कितने राशनकार्ड बनाया जाना शेष है इसके अतिरिक्त उन्होंने बैठक में यह भी निर्देश दिये कि माननीय कलेक्टर महोदय के निर्देशन में गरीबी रेखा में नाम जोड़ने से संबंधित प्रत्येक गुरूवार को जो शिविर आयोजित किये जा रहे हैं अभी तक दो शिविर आयोजित हुये हैं उन शिविरों में जितने भी आवेदन प्राप्त हुये हैं उन सब की जांच तत्काल कराकर पात्र/अपात्र की सूची तैयार कर उपलब्ध कराई जावे जिससे उन आवेदनों को स्वीकृति हेतु अनुविभागीय अधिकारी ग्वालियर की ओर प्रेषित कर नवीन राशनकार्ड बनाये जाने की प्रक्रिया प्रांरभ की जा सके।      

 

कोई टिप्पणी नहीं: