बुधवार, 9 सितंबर 2009

नगर निगम में जनसुनवाई के दौरान 43 नागरिकों की समस्यायें सुनी गई

नगर निगम में जनसुनवाई के दौरान 43 नागरिकों की समस्यायें सुनी गई

ग्वालियर दिनांक 08.09.2009- अपर आयुक्त कौशलेन्द्र सिंह भदौरिया एवं सुरेश शर्मा द्वारा आज म0प्र0 शासन के निर्देशानुसार जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान आज नगर निगम ग्वालियर में 43 आवेदन प्राप्त हुये। अपर आयुक्त द्वारा आवेदनकर्ताओं से मौके पर ही उनकी शिकायत के संबंध में विस्तारपूर्वक सुनवाई की गई तथा शिकायतों के निराकरण के लिये संबंधित अधिकारियों को जनसुनवाई कक्ष में निर्देश प्रदान किये गये।

       जनसुनवाई के दौरान स्वास्थ्य विभाग का 10 आवेदन, जलप्रदाय से संबंधित 4 आवेदन, सम्पत्तिकर विभाग से संबंधित 5 आवेदन, जनकार्य विभाग से संबंधित 6 आवेदन, राजस्व विभाग से संबंधित 3 आवेदन तथा नियोजन शाखा से संबंधित 11 आवेदन, जनकल्याण शाखा का 2 आवेदन दिये गये। इस प्रकार कुल 43 आवेदन प्राप्त हुये जिनमें अपर आयुक्त द्वारा तत्काल अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अंदर 7 दिवस आगामी जनसुनर्वाई के पूर्व उक्त सभी आवेदनों का निराकरण आवश्यक रूप से किया जावे।

आज की जनसुनवाई के दौरान अपर आयुक्त कौशलेन्द्र सिंह भदौरिया, सुरेश शर्मा के साथ-साथ निगम के उपायुक्त, लेखाधिकारी, अधीक्षणयंत्री एवं संबंधित विभागाधिकारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: