गुरुवार, 10 सितंबर 2009

महापौर केसरी म0प्र0 राज्य स्तरीय कुश्ती चैम्पिचनशिप 23 से 25 सितम्बर तक

महापौर केसरी म0प्र0 राज्य स्तरीय कुश्ती चैम्पिचनशिप 23 से 25 सितम्बर तक

ग्वालियर दिनांक 09.09.2009- नगर निगम ग्वालियर द्वारा प्रथम महापौर केसरी म0प्र0 राज्य स्तरीय कुश्ती चैम्पियनशिप 2009 का आयोजन 23 से 25 सितम्बर तक किया जा रहा है। उक्त चैम्पियनशिप आयोजित करने का निर्णय गत दिवस महापौर विवेक नारायण शेजवलकर और निगमायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया।

       0प्र0 कुश्ती संघ से सम्पर्क किया गया और आज संघ के सचिव महेश प्रसाद तिवारी रिटायर्ड आई.पी.एस. की मौजूदगी में तरण पुष्कर पर बैठक आयोजित की गयी जिसमें प्रतियोगिता की रूपरेखा पर चर्चा कर तिथि निर्धारित की गयी।

       बैठक में प्रतियोगिता लक्ष्मीबाई समाधि के सामने वाले मैदान पर आयोजित कराये जाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया जो 23 से 25 सितम्बर तक चलेगी। इस तीन दिवसीय आयोजन में प्रदेश भर के नामी गिरामी पहलवान हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता दस विभिन्न वजन वर्गों में होगी। विभिन्न वर्गों के विजेताओं को नगद पुरूस्कार राशि प्रदान की जावेगी जिनमें 37-40 किग्रा., 45 किग्रा, 50 किग्रा, 55 किग्रा, 60 किग्रा, 66 किग्रा, 74 किग्रा, 55 से 70 किग्रा, 66-96 किग्रा व 74-120 किग्रा बजन वर्ग शामिल है।

       प्रतियोगिता में कुल लगभग ढाई लाख रूपयें की ईनामी राशि भी प्रदान की जायेगी। विभिन्न वर्गों के प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले पहलवान को पुरूस्कृत किया जावेगा। तीन दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान ओलपियन पप्पू यादव और ओलंपियन कृपाशंकर व ओलंपियन ज्ञान सिंह सेहरावत विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे जिसमें आयोजित समिति द्वारा सम्मानित किया जायेगा।

       भाग लेने वाले सभी प्रतियोगियों की आवास व भोजन की व्यवस्था अ.भा. कुश्ती महासंघ के नियमानुसार की जायेगी। बाहर से आने वाले पहलवानों को एक तरफ का किराया और एक तरफ से रेल्वे कंसेशन दिया जायेगा।

बैठक में नगर निगम की शिक्षा एवं खेल प्रभारी श्रीमती हेमलता रामेश्वर भदौरिया, 0प्र0 कुश्ती संघ के सचिव एच.पी. तिवारी, लल्लन सिंह, 0प्र0 कुश्ती संघ कोषाध्यक्ष, सियाराम यादव, कर्मवीर सिंह, राजेन्द्र सिंह एन.आई.एस. कोच व निगम खेल अधिकारी सत्यपाल सिंह चौहान उपस्थित थे।

 

कोई टिप्पणी नहीं: