चोटी वाला एवं पंचवटी रेस्टॉरेन्ट के खाद्य पदार्थों का निरीक्षण किया गया
ग्वालियर दिनांक 10.09.2009- निगमायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा एवं विशेष न्यायिक मजिस्टे्रट नगर निगम ग्वालियर आलोक मिश्रा के निर्देश पर आज शहर के स्टेशन बजरिया स्थित होटलों पर नगर निगम के स्वास्थ्याधिकारी डॉ. सुभाष गुप्ता द्वारा चोटी वाला रेस्टॉरेन्ट व पंचवटी रेस्टॉरेन्ट में छापा डालकर रेस्टॉरेन्टों की रसोईघरों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान रसोईघरों में अत्यधिक गंदगी पायी गई, रेस्टॉरेन्ट में खाद्य सामग्री बनाये जाने हेतु उपयोग में लायी जाने वाली सामग्री का निरीक्षण किया गया। चोटी वाला रेस्टॉरेन्ट से देशी घी व हल्दी का सामान नमूना हेतु एवं पंचवटी रेस्टॉरेन्ट से धनिया, बेसन जो कि मिलावटी प्रतीत हो रहे थे जांच के लिये जप्त किये गये। कार्यवाही के बाद दल बलराम जनरल स्टोर का निरीक्षण किया गया जो कि बिना लायसेंस कार्य करते हुये पाया गया।
आज की कार्यवाही में क्षेत्राधिकारी हरिनारायण शर्मा, खाद्य निरीक्षक राजेश राय, राजेश गुप्ता, बीना बंसल, अखिलेश गंगवाल साथ रहे।






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें