जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत का निराकरण किया
ग्वालियर दिनांक 14.09.2009& मदाखलत विभाग द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया है कि क्षेत्र क्र.1 के अंतर्गत जनसुनवाई से प्राप्त शिकायत के निराकरण हेतु बहोड़ापुर में कब्रिस्तान की जगह पर मुन्तियाज बेगम पत्नि अनवर खां द्वारा हाथ ठेला लगाकर अतिक्रमण किया था उसे राजस्व वसूली प्रभारी दीवान सिंह परमार की निशानदेही में ठेला एवं त्रिपाल जप्त कर लाई गई, जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत का निराकरण किया गया।
जनशिकायती पत्र के अनुसार टोपी बाजार में दुर्गा मार्केट के सामने सोनेजा स्टोर्स एवं व्ही.आई.पी. सूटकेस की दुकान से सामान जप्त किया गया एवं पीढ़ी हटाने की सख्त हिदायत दी। अचलेश्वर रोड, मांडरे की माता रोड, आमखो, कम्पू, रॉक्सी रोड, माधौगंज, बाड़ा, सराफा, पाटनकर बाजार से अस्थाई अतिक्रमण हटवाये गये एवं ठेले वालों को हॉकर्स जोन में भिजवाया गया।
ए.जी. ऑफिस पुल, सिटीसेन्टर, गांधी नगर रोड, ठाटीपुर रोड, मुरार बारादरी 7 न0 चौराहा से कपड़े के बैनर एवं विद्युत पोलों से क्यिोक्स निकलवाये गये।






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें