मंगलवार, 15 सितंबर 2009

हानिकारक ब्रेड एवं दूध की बोतले जप्त कर नष्ट की गई

हानिकारक ब्रेड एवं दूध की बोतले जप्त कर नष्ट की गई

ग्वालियर दिनांक 14.09.2009- स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया है कि फर्म चन्द्रा एजेंसी जो कि आदर्श कॉलोनी, गेड़े वाली सड़क पर स्थित है, का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान फर्म पर ब्रेड जो कि सड़ी हुई व फफूंद लगी हुई हालत में पायी गई। लगभग 200 ब्रेड के पैकिट को जप्त कर नष्ट करवाया गया एवं नोटिस दिया जाकर न्यायालयीन प्रकरण तैयार किया गया।

       इसी प्रकार सांची दूध की बोतले जिसमें दूध फटा हुआ रखा था एवं कोल्डड्रिंक की लेवल की बोतल पर मैन्युफैचरिंग की तारीख अंकित नहीं थी। लगभग 200 बोतलों को नष्ट करवाया गया ।

       कार्यवाही के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी सुभाष गुप्ता, क्षेत्राधिकारी क्षेत्र 13, सुनील खरे, क्षेत्र क्र. 14 किरनकांत शुक्ला एवं मनीष पाराशर उपस्थित रहे।    

 

कोई टिप्पणी नहीं: