लोकसभा निर्वाचन 2009 : कार्यालयों में महापुरूषों के फोटो लगाने संबंधी निर्देश
ग्वालियर,14 अप्रैल 09। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोक सभा चुनाव के दौरान महापुरूषों के फोटो लगाये जाने के संबंध में निर्देश जारी किये गये हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार लोक सभा निर्वाचन के दौरान सभी शासकीय एवं अर्ध्दशासकीय भवनों में केवल महात्मा गाँधी, वर्तमान महामहिम राष्ट्रपति एवं वर्तमान महामहिम राज्यपाल की ही फोटो लगाई जा सकती है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश त्रिपाठी ने जिले के सभी कार्यालय प्रमुखों को आदेश दिये हैं कि आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन करना सुनिश्चित किया जाय।






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें