बुधवार, 22 अप्रैल 2009

राजस्थान के उत्पीड़न का बदला भाजपा से ग्वालियर में लेगा गुर्जर समाज

राजस्थान के उत्पीड़न का बदला भाजपा से ग्वालियर में लेगा गुर्जर समाज

ग्वालियर 22 अप्रैल । राजस्थान में गुर्जर समाज के साथ भाजपा द्वारा किए अन्याय, अत्याचार  एवं उत्पीड़न का बदला ग्वालियर का गुर्जर समाज इस संसदीय चुनाव में भाजपा को करारी शिकसत देकर एवं कांग्रेस के गुर्जर समाज के हितचिंतक प्रत्याशी अशोक सिंह को भारी मतो से जिताकर चुकाएगा ।

                              पूर्व सांसद श्री रामसेवक सिंह बाबूजी, भीकम सिंह गुर्जर, किसान कांग्रेस के अध्यक्ष कल्याण सिंह कंसाना, जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष बैजनाथ सिंह घुरैया, नंद किशोर घुरैया, अहिवरण्ा सिंह कंसाना, नरेन्द्र गुर्जर, जितेन्द्र सिंह मावई आदि ने ऐलान किया कि गुर्जर समाज ने एकमत से निर्णय लिया है कि वह ग्वालियर क्षेत्र से कांग्रेस को समर्थन देगा एवं राजस्थान में भाजपा को सबक सिखाने के बाद अब ग्वालियर में भी भाजपा को आईना दिखाएगा ।   

                        गुर्जर नेताओं ने व्यथित एवं आक्रोशित स्वर में कहा कि राजस्थान में गुर्जर समाज द्वारा अपने अधिकारो की मांग करने पर वहां की तत्कालीन भाजपा सरकार ने जिस तरह गुर्जरो की आवाज को दबाने के लिए बंदूको का सहारा  लिया, उसने देश के राजनीतिक इतिहास में दमन एवं शोषण की सभी सीमाएं तोड़ दी है । गुर्जर समाज की 103 विधवाएं राजस्थान की भाजपा सरकार एवं पुलिस के हाथों अपना सुहाग उजड़वाकर अब देशभर में भाजपा के सफाए के लिए ईश्वर से मनौतियां मांग रही है ।

     ग्वालियर के गुर्जर समाज ने कहा कि राजस्थान के उदाहरण ने ग्वालियर के गुर्जरो को भाजपा के प्रति सतर्क कर दिया है और वे ग्वालियर संसदीय क्षेत्र में मतदान सोच समझकर करेंगें । गुर्जर नेताओं ने रोषपूर्ण स्वर में कहा कि राजस्थान में गुर्जरो का खून बहाकर भाजपा ग्वालियर में गुर्जरों की हितेषी बनने का ढोंग कर रही है । लेकिन ग्वालियर का गुर्जर समाज भाजपा के किसी भुलावें में नही फसेगा एवं ग्वालियर संसदीय क्षेत्र मे भाजपा को करारी शिकस्त देते हुए कांग्रेस प्रत्याशी अशोक सिंह को भारी मतो से विजयी बनाएगा । उन्होने कहा कि भाजपा राजस्थान से लेकर गुजरात तक सिंर्फ निर्दोषो का खून बहाकर अपने राजनीतिक हितो की पूर्ति ही कर सकती है जबकि कांग्रेस का इतिहास सद्भावना, सम्मान, सहयोंग एवं समाज में परस्पर मेलमिलाप के नाम रहा है गुर्जर समाज ग्वालियर में अशोक सिंह को जिताकर समाज में सद्भावना बढ़ाने वाली इन्हीं ताकतों का साथ देगा । 

 

कोई टिप्पणी नहीं: